
अगले माह निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त कर रही है। पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा।
यह निशुल्क प्रशिक्षण नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा दिया जाता है। पात्रता के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना आवश्यक है। माता-पिता की वार्षिक आय 1 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। लाभार्थी किसी अन्य शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति प्राप्त न कर रहा हो। ओ लेवल प्रशिक्षण एक वर्ष का है, जबकि सीसीसी कोर्स तीन महीने में पूरा होता है। सरकार ओ लेवल के लिए 15,000 रुपये और सीसीसी के लिए 3,500 रुपये प्रति छात्र वहन करती है।।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























