
पिलखुवा: 2.46 करोड़ से छह वार्डों में बनेगी सड़क व नालियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुवा क्षेत्र के छह वार्डों में 2.46 करोड रुपए से विकास होगा। सड़क और नालियों का निर्माण कराया जाएगा जिससे हजारों लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। पालिका की ओर से टेंडर निकाले गए हैं।
पालिका की ओर से वार्ड संख्या 11 में 22.44 लाख रुपये से तासीन, इखलाक, साकिर, साजिद, अंकित वाली गली, 33.56 लाख रुपये से वार्ड संख्या 12 में आयशा मेडिकल स्टोर से जूल्फिकार के यहां तक, 36.02 लाख से जूल्फिकार के मकान से परतापुर रोड की ओर, वार्ड संख्या 13 में 12.56 लाख रुपये से शिवकुमार शर्मा के मकान से रेलवे रोड की ओर, वार्ड संख्या 14 में 32.92 लाख रुपये से गढ़ी मस्जिद से हमीद चौक की ओर सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा।
इसके अलावा वार्ड संख्या 16 में 12.60 लाख से बजरंगपुरी में भंडारी की फैक्टरी से पालिका की गोशाला भूमि व छठ पूजा स्थल पर जाने के लिए और वार्ड संख्या 17 में 14.55 लाख से बच्चू की ट्यूबवैल से अज्जू के मकान तक व 81.16 लाख रुपये से महरचंद सैनी, राजेश चौधरी, नंद किशोर, राजन, मदनपाल मास्टर के मकान की ओर नाली व सड़क निर्माण होगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























