
मेरठ में जनपद हापुड़ निवासी दो युवकों की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी 27 वर्षीय दानिश, 26 वर्षीय फरमान निवासी मोहल्ला गांधीनगर पिलखुवा बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त हिमांशु के साथ रविवार की दोपहर सड़क हादसे का शिकार हो गए। मेरठ के थाना रोहटा क्षेत्र के गंग नहर पटरी पर रविवार की देर शाम हुए हादसे में दानिश और फरमान की दर्दनाक की मौत हो गई जबकि हिमांशु घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ओवरटेक कर रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे तीनों हादसे का शिकार हो गए। तीनों जमीन पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के दौरान दानिश और फरमान की मौके पर मौत हो गई जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























