
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज, आर्य नगर की तीन गलियों की विद्युत आपूर्ति एक बार फिर ओवरलोडिंग के नाम पर बंद कर दी गई है। इसकी वजह से उपभोक्ता सोमवार की दोपहर से ही गर्मी में बैठे हैं। सोमवार की रात के समय जब कुछ उपभोक्ता विद्युत विभाग के कार्यालय दिल्ली रोड पर पहुंचे तो जेई ने कहा कि ट्रांसफार्मर ओवरलोड है। इस कारण तीनों गलियों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग व कर्मचारी इन तीनों गलियों के उपभोक्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं। ओवरलोडिंग के नाम पर कई घंटों तक विद्युत सप्लाई ठप कर दी जाती है। मामले की सत्यता की जांच हो और लापरवाहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ दिन पहले भी करीब 14 घंटे तक इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित थी जिस कारण लोगों को रात भर गर्मी में बितानी पड़ी थी।























