
आसपा ने शक्ति प्रदर्शन कर वीरेंद्र कुमार शिरीष को विधायक बनाने का लिया संकल्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया और शक्ति प्रदर्शन किया। सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता रामलीला मैदान से गाड़ियों व बाइकों से सड़क पर उतरे। इसी बीच हापुड़ से विधायकी की तैयारी कर रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष को विधायक बनाने का लिया संकल्प।
आजाद समाज पार्टी काशीराम के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने रामलीला गेट पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले के साथ जिला अध्यक्ष को लेकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति व चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद दर्जनों गाड़ियों के साथ कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष को लेकर मीनाक्षी रोड शास्त्री नगर उनके निवास पर पहुंचे। वेद प्रकाश के जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। वहीं जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश ने कहा कि मैं जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभाओं पर मेहनत और लगन से कार्य करूंगा हापुड़ विधानसभा से विधायक की तैयारी कर रहे वीरेंद्र कुमार शिरीष के हाथों को मजबूत कर यहां से विधायक बनवाने का कार्य करूंगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मुकेश प्रधान, उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद समीर, जिला महासचिव अशोक कुमार, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष अरुण मसंद, एडवोकेट विशाल मीडिया प्रभारी, एडवोकेट विशाल जिला सचिव लीगल सेल, सुरेंद्र जिला महासचिव लीगल सेल, पिंटू सागर जिला सचिव लीगल सेल, विधानसभा अध्यक्ष राकेश मसंद, मनोज कर्दम, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नसीम, महिपाल, युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत, उमेश सिंह, अभिषेक यादव, आसिफ चौधरी, नरेंद्र उर्फ नंदू जाटव, मोंटू जाटव, पंकज जाटव, सुधांशु जाटव, शाहिद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ने स्वागत किया l
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























