
विद्युत उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के पटना बिजली घर से जुड़े इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहने के कारण क्षेत्रवासियों ने बीती रात जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं जो फोन तक नहीं उठाते।
रविवार की रात उपभोक्ता एकत्र हुए और पटना बिजली घर पर पहुंचे जमकर हंगामा किया और कहा कि विद्युत आपूर्ति लगातार प्रभावित है जिसकी वजह से वह पीने के पानी को भी भटकने को मजबूर हैं। उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























