
बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की पुलिस ने की चेकिंग
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सोमवार को थाना बाबूगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से बैंक एवं एटीएम के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के मैन रोड व बछलोता रोड स्थित बैंकों और एटीएम का निरीक्षण किया।
इस दौरान बैंक एवं एटीएम के अंदर और आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की गहन जांच की गई। बिना किसी उचित कारण के बैंक परिसर के आसपास घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई तथा उन्हें अनावश्यक रूप से वहां न रुकने की चेतावनी दी गई।
पुलिस ने बैंक सुरक्षा से जुड़े उपकरणों जैसे सायरन, सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की। साथ ही बैंक सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आमजन की सुरक्षा एवं बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























