
जनपद में विद्यालयों का समय निर्धारित, सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक खुलेंगे
हापुड, वि(ehapurnews.com):जनपद में अत्यधिक गर्मी के कारण जिलाधिकारी हापुड द्वारा आदेश 29.06.2026 के द्वारा जनपद के समस्त प्राथमिक/उच्च प्राथमिक / माध्यमिक विद्यालय/सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०ई०/मदरसा बोर्ड / संस्कृत बोर्ड से मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयो में मंगलवार 30.06.2026 से अग्रिम आदेशो तक कक्षा 1 से 08 के छात्र-छात्राओ का समय प्रातः 07:30 से पूर्वान्ह 01:30 तक किये जाने के निर्देश दिये गये है।
अतः जनपद के समस्त प्राथमिक/ उच्च प्राथमिक / माध्यमिक विद्यालय/सी०बी०एस०ई०/आई०सी०एस०ई०/मदरसा बोर्ड / संस्कृत बोर्ड से मान्यता प्राप्त समस्त विद्यालयो के प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्र०अ० को निर्देशित किया जाता है, कि दिंनाक 30.06.2026 से अग्रिम आदेशो तक कक्षा 1 से 08 तक के छात्र-छात्राओं का समय प्रातः 07:30 से पूर्वान्ह 01:30 संचालित किया जाना सुनिश्चित करें। उक्त आदेश की अवहेलना की जाती है, तो उसके विरूद्ध कठोरतम् कार्यवाही की जायेगी।यह जानकारी दीपा भाटी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हापुड ने एक प्रेस नोट में दी है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























