
आईआईए धीरखेड़ा हापुड़ चैप्टर द्वारा मनाया गया एमएसएमई डे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आई आई ए चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा की अध्यक्षता में सोसाइटी भवन धीरखेड़ा पर एमएसएमई डे के उपलक्ष्य में मंथन बैठक का आयोजन किया गया। चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा ने सभी उद्यमी सदस्यों को एमएसएमई डे की शुभकामनाएं देते हुए उद्योग जगत में एमएसएमई के महत्व की जानकारी दी। पवन शर्मा ने बताया कि आज MSME की ताकत से ही देश की प्रगति और सबका विकास सम्भव है। वर्तमान समय में भारत देश की विकास यात्रा की नींव को मजबूत करने में MSME का विशेष योगदान है। जिसके द्वारा भारत की जीडीपी में 30%, निर्यात में 45% का योगदान है। इसके अतिरिक्त 63 मिलियन औद्योगिक इकाइयों में लगभग 110 मिलियन रोजगार दिये है। सचिव लवलीन गुप्ता ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने तथा विकसित भारत 2047 के सपने को पूरा करने में कार्यरत सभी उद्यमियों नवचर को और छोटे व्यवसाय को नमन किया जो भारत की अर्थव्यवस्था को गति देते हैं तथा रोजगार के अवसर बनाते हैं। कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने कहा कि सभी उद्यमी सदस्य साथ मिलकर आगे बढ़े तथा साथ मिलकर सफल हो जिससे वह आत्मनिर्भर भारत की ओर लगातार कदम बढ़ते रहे तथा विकसित भारत 2047 का सपना पूरा करें। सीईसी सदस्य शांतनु सिंघल ने बताया एमएसएमई उद्योग जगत के लिए रीड की हड्डी की तरह है जो निरंतर छोटे-बड़े सभी उद्योगों की समस्या का समाधान करके तथा नए उद्योगों एवं संचालित उद्योगों को नयी स्कीम लाकर आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए सदैव तत्पर रहती है। बैठक में उपस्थित सभी उद्यमी सदस्यों ने भारतीय एमएसएमई को सलाम करते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेते हुए सोसाइटी भवन के प्रांगण में पौधारोपण भी किया। बैठक में अशोक छारिया, शांतनु सिंघल, राजेंद्र गुप्ता सुनील जैन आकाश शर्मा वैभव गुप्ता अतुल गोयल केशव गोयल सचिन अग्रवाल सरजीत सिंह लोकेश गोयल संजय गोयल गोपाल जिंदल प्रशांत शर्मा मुदित बंसल माधव सिंघल तथा अन्य उद्यमी बंधु उपस्थित रहे
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867























