
बाइक को आगे से उठाकर स्टंट करते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर एक युवक बाइक से स्टंट करता हुआ दिखाई दिया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि इस तरह नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार हापुड़ में वीडियो वायरल हुई जो पिलखुवा की बताई जा रही है। हाईवे की इस वीडियो में एक युवक बाइक को आगे से उठाकर स्टंट करता हुआ दिख रहा है। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























