
हापुड़ विधान सभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को विधायक ने गिनाया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजयपाल आढती ने रविवार को ग्रीन वैली में आयोजित एक स्वागत समारोह में प्रदेश सरकार की विकास योजनाओ व हापुड विधान सभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाया और कहा कि इससे पहले इतने कम समय में इतने अधिक विकास कार्य नही हुए है।
रविवार को ग्रीन वैली कॉलोनी हापुड़ में हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढती का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ग्रीन वैली कालोनी संघर्ष सेवा समिति तथा व्यापारी सुरक्षा फोरम पंजीकृत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विजयपाल आढती, व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष अरुण गर्ग, दीपक गोयल विशिष्ट स्थिति के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक विजयपाल आढती ने कहा कि पिछले नौ वर्ष में प्रदेश में भाजपा की सरकार के दौरान अनेक विकास कार्य हुए हैं तथा प्रदेश विकास के राह पर अग्रसर है। उन्होंने हापुड़ विधानसभा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का भी ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि हापुड़ विधानसभा में लगभग सभी सड़कों का पुनर्निर्माण हो चुका है।उत्तर प्रदेश में भयमुक्त वातावरण है। विधायक ने कहा कि इस समय हापुड़ विधानसभा का कोई भी ग्राम तथा क्षेत्र विकास से अछूता नहीं है।
विधायक ने ग्रीन वैली कालोनी की सडक तथा जल निकासी की समस्याओ के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
अरुण गर्ग ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।
मंच का संचालन प्रोफेसर सुबोध शर्मा ने किया ।
ग्रीनवैली सेवा समिति के संयोजक शयोगेश गोयल ने विधायक का अभिनंदन करते हुए कहा कि रेलवे लाइन के पास से जो पानी भरा रहता था, उसकी निकासी के लिए उनके द्वारा प्रयास किए गए हैं।
संजय शर्मा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया गया। ग्रीनवैली कॉलोनी के निवासी राजेश शर्मा,
रामपाल सिंह वर्मा, मनोज वर्मा, ओमपाल सिहं, राजसिंह , योगेन्द्र अग्रवाल, पवन सिवाल, मनोज गोयल, नीरज शर्मा, अजय शर्मा, रोहतास निराला, जयवीर सिंह, ब्रह्मसिंह, सुनील गर्ग, विशाल कुमार, राजकमल, रविन्द्र कटारिया सहित सभी नागरिक उपस्थित रहे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867























