
जिलाधिकारी ने किया जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती कविता मीना के द्वारा शनिवार को निर्वाचन कार्यालय का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण, ईवीएम-वी वी पी ए टी वेयरहाउस, शिकायत निस्तारण एवं आगामी निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई।
जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम-वी वी पी ए टी वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। सी सी टी वी, डबल लॉक सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, थ्री-लेयर सुरक्षा एवं लॉगबुक का अवलोकन किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग की एस ओ पी का शत-प्रतिशत अनुपालन हो। एफएलसी- प्रथम स्तरीय जांच की तैयारी समय से पूर्ण करें।
कार्यालय में पत्रावलियों, मतदाता सूची, निर्वाचन व्यय लेखा एवं निर्वाचन सामग्री के रखरखाव का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अभिलेख अद्यतन एवं व्यवस्थित रखें हेतु निर्देश दिए तथा पुराने अभिलेखों का नियमानुसार बीडिंग कराएं।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित: अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सभी तहसीलदार/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचन कार्यालय के समस्त पटल सहायक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























