
हापुड के जैन दम्पति ने दिगम्बर जैन मुनिराज से आशीर्वाद प्राप्त किया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): हापुड के जैन दम्पति सुरेश चन्द जैन तथा उनकी पत्नी डाo रेखा जैन ने शनिवार प्रातःकाल पुण्य नमोस्तु तीर्थ स्थली, मुरादनगर पहुंचकर दिगम्बर जैन मुनि 108 श्री नमोस्तु सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। तीर्थ स्थली मे बने श्री 1008 दिगम्बर जैन मंदिर मे दर्शन किए। आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के गुरूदेव श्री 1008 आचार्य पुण्य सागर जी महाराज की समाधि के दर्शन किए। आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज के कक्ष मे बैठकर वार्तालाप की। महाराज जी ने माथे पर तिलक लगाकर चित्र भेट किया और समय समय पर पुण्य तीर्थ स्थली पर आते रहने का आग्रह किया। महाराज जी का इस बार चातुर्मास पुण्य स्थली मुरादनगर पर ही होगा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























