
आठ किलोमीटर लंबे मार्ग का 9 करोड़ की लागत से
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग ने आठ किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाए हैं। 8 किलोमीटर लंबे मार्ग का 9 करोड़ की लागत से निर्माण होगा जिससे सैकड़ों लोगों को राहत मिलेगी। धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव सौंपा है।
विभाग की ओर से धौलाना विधानसभा क्षेत्र में रिलायंस मार्ग से गालंद, समाना-जारचा मार्ग से वाया गऊशाला राजकीय डिग्री कॉलेज तक, करनपुर जट्ट से नटों की मढैया, जोगीपुरा से सैनी मढैया खड़ंजा तक, चंदपुरा से रघुनाथपुर खड़ंजा से काली तक निमार्ण होगा।
ग्राम नान से वाया सरकारी ट्यूबवेल कमालपुर, दस्तोई से बदनौली खड़ंजा से काली तक, जादोपुर से ककराना मार्ग तक, पिलखुवा चंडी मंदिर से खैरपुर खैराबाद मार्ग तक और रघुनाथपुर से कांवी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कराया जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























