
छात्रों से स्कूल में सफाई कराने के मामले में जांच शुरू
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ क्षेत्र के गांव असौड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से पढ़ाई की जगह स्कूल की साफ सफाई कराने की वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने संज्ञान लिया है। मामले में बीएसए ने दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। बीएसए ने सोमवार तक रिपोर्ट तलब की है।
देहात क्षेत्र हापुड़ के असौड़ा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों द्वारा स्कूल की साफ-सफाई कराई जा रही थी जिनसे दीवार, खिड़कियां आदि साफ कराया था। इसकी फोटो वायरल होने के बाद बीएसए ने संज्ञान लिया है। हाथों में कॉपी किताब की जगह कपड़ा और झाड़ू लेकर स्कूल की सफाई करते बच्चों की फोटो वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए हापुड़ दीपा भाटी ने कार्यालय के बीईओ समेत दो सदस्यीय टीम का गठन किया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























