
वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन में हापुड़ जिले का पेठा शामिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के एमएसएमई उद्योगों को पहचान दिलाने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना कार्यरत हैं. आगामी 27 जून 2026 को MSME दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर IIA एक विशेष पहल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद की “One District One Cuisine (ODOC)” परंपरा एवं विशिष्ट व्यंजनों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का संकल्प ले रहा है। जिसमें इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मुख्यालय के निर्देशानुसार अपने जनपद के सांसद, विधायक, अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त वीडियो/रील तैयार कराएं, जिसमें वे आपके जिले के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन का आनंद लेते हुए उसके महत्व एवं पहचान पर अपने विचार साझा करते हुए अपने जिले के विशिष्ट ODOC व्यंजन को प्रमुखता दें। इसी क्रम में हापुड़ जिले से वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन में पेठे को शामिल किया गया है। जिससे पेठा उद्योग को नयी दिशा मिलेगी। जिसे प्रमोट करने के लिए चैप्टर हापुड़ के चेयरमैन पवन शर्मा अपने सभी पदाधिकारियों एवं उद्यमी सदस्यों तथा हापुड़ जिले के विधायक विजयपाल आढती के साथ फ्रीगंज रोड पर स्थित मिठास पेठा शॉप पर एकत्रित हुए एवं मिठास पेठा शॉप के संचालक मनोज कौशिक को पेठे की मिठाई के उत्पादन और बिक्री को लेकर चर्चा की और वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं और अन्य आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए भी आश्वस्त किया तथा पेठे की मिठाई को वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन में शामिल किए जाने पर बधाई दी तथा इसको प्रमोट करने के लिए एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। इन सभी वीडियो संदेशों को संकलित कर ॥A द्वारा एक विशेष प्रस्तुति तैयार की जाएगी, जिसे माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ जी को MSME दिवस के अवसर पर भेंट किया जाएगा। यह प्रस्तुति प्रदेश में ODOC के प्रचार-प्रसार, स्थानीय खाद्य विरासत के संरक्षण तथा इंडिया फूड एक्सपो 2026 (11वाँ संस्करण) के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई पहचान देने के उद्देश्य से समर्पित होगी। यह पहल विशेष रूप से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित 75,000 नई खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना के लक्ष्य के अनुरूप भी है तथा स्थानीय खाद्य उत्पादों को नए बाजार एवं निवेश अवसर प्रदान करने में सहायक होगी। इस अवसर पर सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, विजय शंकर शर्मा, वैभव गुप्ता, आकाश शर्मा, मोहित जैन, विपिन तायल, प्रशांत शर्मा, ध्रुव गुप्ता, धनेश जैन, संजय अग्रवाल इत्यादि उद्यमी बंधु उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























