
पिलखुवा: सेंटर सील होने पर टेंट लगाकर कोचिंग दे रहे हैं इंस्टीट्यूट
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है लेकिन छात्रों और उन्हें शिक्षा देने वाले इंस्टिट्यूट के हौसले बुलंद है। पिलखुवा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जहां छात्र टेंट में पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई जरा सी भी ना बिगड़े उनका भविष्य उज्जवल हो ऐसे में कोचिंग सेंटर द्वारा यह कदम उठाया गया है। फिलहाल बच्चों की कक्षाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए टेंट में बच्चों को अस्थाई रूप से कोचिंग दी जा रही है जहां बच्चों के लिए कूलर आदि की व्यवस्था की गई है। बच्चों का भी कहना है कि उनके लिए शिक्षा बेहद जरूरी है। इसके लिए वह कहीं भी बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। वहीं कोचिंग सेंटर के संचालकों ने कहा कि बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए तत्काल टेंट की व्यवस्था की गई है जहां बच्चों के लिए कूलर आदि लगाए गए हैं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























