
सिंभावली: हाईवे पर माल से लदे ट्रक में लगी आग
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया स्थित हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया। वाहन स्वामी का नुकसान हो गया। ट्रक में लदा माल भी प्रभावित हो गया।
मामला गुरुवार का बताया जा रहा है जब एक ट्रक जैसे ही सिंभावली क्षेत्र के हाईवे पर पहुंचा तो उसमें आग लग गई। ट्रक में माल लदा था। चालक ने तुरंत वाहन को साइड रोका और दमकल विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम व पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद आग पर काबू पाया। सभी ने राहत की सांस ली लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586
























