
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में 8,291 अवैध निर्माण है जिनमें से 4,022 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश भी आ चुके हैं। लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद से शासन बेहद गंभीर है। ऐसे में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वाले अधिकारी भी रडार पर है।
सूत्रों ने बताया कि ध्वस्तीकरण के आदेश के बावजूद भी कई भवन ऐसे हैं जिन्हें ध्वस्त तो क्या छुआ तक नहीं है। लापरवाह अधिकारी भी विभाग की रडार पर हैं। यदि पूरे प्रदेश की बात करें तो विकास प्राधिकरण-परिषद के पास 4,32,188 अवैध निर्माण रिकॉर्ड में दर्ज है जिनमें से 2.48 लाख भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश हैं। पिलखुवा में 4,022 भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश हैं।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























