
👁 48 views Views
हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित हुसैन हॉस्पिटल को अग्निशमन यंत्र ना होने और विभाग की एनओसी न होने पर सील कर दिया है। साथ ही अन्य अस्पतालों को भी चेतावनी दी है। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान अफरा-तफरी मची रही। आपको बता दें कि अस्पताल के दो रास्तों को सील कर दिया है जबकि घर आने जाने वाले एक रास्ते को एक हफ्ते का समय दिया गया है। चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन न करें।























