
भाकियू ने गन्ना भुगतान की समस्या को उठाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में हापुड़ जिलाधिकारी कविता मीना व एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मिलकर उन्हें किसान समस्याओ से अवगत कराया और बताया कि सिम्भावली ग्रुप हापुड में किसानो का गन्ने भुगतान का करीब 350 करोड़ रुपये बकाया है। जबसे नये आई०आर०पी० अनुराग गोयल की नियुक्ति हुई है। गन्ना भुगतान की स्थिति और बिगड गयी है। पहले गन्ना भुगतान कराने की सीमा निर्धारित समय होता था। लेकिन वर्तमान में कोई समय सीमा नहीं है। अब वर्तमान में गन्ना सचिव सिम्भावली राकेश पटेल ने हापुड के किसानो को गुमराह करने के लिए मिल मालिक सिमरन कौर के विरुद्व गन्ना भुगतान न करने के सम्बन्ध में थाना सिम्भावली पर एक मु०अ०सं० 161 दिनांक 23.06. 2026 को पंजीकृत कराया है। जबकि वर्तमान समय में मिल मालिक सिमरन कौर के पास मिल का कोई मालिकाना हक नहीं है गन्ना भुगतान की जिम्मेदारी आई०आर०पी० अनुराग गोयल व सचिव राकेश पटेल तथा गन्ना जिलाधिकारी हापुड की है। क्योंकि मिल मालिक पर पहले ही बैंको का पैसा बकाया होने के कारण मिल से मालिकाना हक छीन लिया है। जिससे सम्बन्धित मुकदमा एन०सी०एल०टी० कोर्ट नई दिल्ली में विचाराधीन है। जबकि गन्ना एक्ट के अनुसार गन्ना भुगतान की जिम्मेदारी गन्ना जिलाधिकारी व सोसाईटी सचिव की होती है। जबकि किसान अपना गन्ना सोसाईटी को देता है। सोसाईटी किसानो के गन्ने पर मिलो से 5 रु0 50 पैसे प्रति कुन्टल मिल से कमीशन लेती है।
किसानो ने उपरोक्त प्रकरण की जांच कराकर न्यायहित में किसानो का जल्द से जल्द भुगतान कराने के आदेश पारित करने की मांग की है।
साथ में राधेलाल त्यागी, कटार सिंह, मोनू त्यागी, रवि भाटी, हेमसिंह प्रधान, शिवानंदन त्यागी, आदि उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























