
रालोद बैठक में अनुशासनहीनता पर हाई कमान गंभीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय लोक दल की बुधवार को हापुड़ में आयोजित चुनावी प्रबंधन अभियान बैठक में दो पक्षों में हुई तू-तू, मैं-मैं को रालोद के सुप्रीमो जयंत चौधरी ने गंभीरता से लिया है और पूरे प्रकरण की जांच हेतु एक सदस्यीय कमेटी गठित की है। रालोद बैठक में हुई अनुशासनहीनता की जांच का जिम्मा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव व खरखौदा के भूतपूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा को सौपा था। इस बैठक में रालोद के जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी व वरिष्ठ नेता अमरीश त्यागी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक में तू-तू, मै-मै की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। बता दें कि रालोद के महासचिव त्रिलोक त्यागी की हापुड़ में कुछ दिन पहले हुई बैठक में भी हंगामा हो चुका है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























