
हापुड़: पाइपलाइन फटने से पानी ने लिया फव्वारे का रूप, सेंकड़ों लीटर पानी बर्बाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आनंद विहार में स्थित कालिंदी अपार्टमेंट के पास बीती रात पाइपलाइन लीक होने से सेंकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया। आसपास से गुजर रहे क्षेत्र वासियों ने पानी की बर्बादी पर चिंता ज़ाहिर की। मौके से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात हापुड़ के सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई जो कालिंदी अपार्टमेंट के आसपास की बताई जा रही है। कुटिया के सामने पानी की पाइपलाइन फटने से सैंकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया। पानी का प्रेशर इतना तेज था कि उसने फव्वारे का रूप ले लिया। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























