
नरेश पापड़ वाले माइलस्टोन शेवरान पुरस्कार से सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत अधिकारी हापुड़ के नरेश चंद्र शर्मा को लाइंस क्लब इंटरनेशनल ने लाइंस बंधु के रूप में पांच दशक तक सेवाएं देने पर माइल स्टोन शेवरान पुरस्कार से सम्मानित किया है। संभवतया: श्री नरेश चंद्र शर्मा ऐसा पहला व्यक्तित्व है जिसे यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है। श्री नरेश चंद्र शर्मा नगर पालिका परिषद हापुड़ के भूतपूर्व सभासद स्वर्गीय हुकम चंद पापड़ वालों के सुपुत्र हैं जो अब हापुड़ की नवज्योति कॉलोनी में निवास करते हैं।
लायंस क्लब का कहना है कि श्री नरेश चंद्र शर्मा 50 साल तक सेवा देने वाले हापुड़ के प्रथम व्यक्ति हैं। नगर के लाइंस बंधुओं ने उन्हें अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























