
बाबूगढ़ में चार कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी पर कार्रवाई, हुए सील
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में नियमों के विपरीत चल रहे लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की और इन्हें सील कर दिया। बुधवार को हुई इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मची रही। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बिना NOC के अवैध रूप से संचालित लाइब्रेरी/कोचिंग सेंटरो को सील किया गया।
पुलकित नागर लाइब्रेरी कुचेसर रोड चोपला, ओम लाइब्रेरी कुचेसर रोड चोपला, ABC इंस्टिट्यूट एंड कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर बाबूगढ़ छावनी यह सभी अवैध रूप से बेसमेंट में चल रहे थे। इसके साथ राम लाइब्रेरी कुचेसर रोड चोपला पर भी कार्रवाई की गई। इन सभी को सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्वेता छाबड़िया, थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार व दमकल विभाग की टीम मौजूद रही।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























