
ऑन डिमांड वाहन चोरी कर सप्लाई करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 48 मुकदमे हैं दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के शातिर सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से पुलिस ने थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक एक गाड़ी बरामद की है। गिरफ्तार किया गया आरोपी अन्य जनपदों व राज्यों से ऑन डिमांड वाहनों को चोरी कर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम संजय उर्फ संजू उर्फ दीपक पुत्र चंद्रपाल उर्फ थान सिंह निवासी दराबर थाना आहार जनपद बुलंदशहर हाल निवासी पता देवी धाम कॉलोनी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक गाड़ी भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी संजय के खिलाफ 48 मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। आपको बता दें कि गिरफ्तार किया गया आरोपी बेहद शातिर किस्म का चोर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी को आनंद विहार बिजली घर से ग्राम सबली को जाने वाले रास्ते से दबोचा है। गिरफ्तार किया गया आरोपी संजय उर्फ संजू उर्फ दीपक बेहद शातिर किस्म का चोर है जो सक्रिय अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। आरोपी अन्य जनपदों व राज्यों से ऑन डिमांड वाहनों को चोरी करता था जिन्हें बेच कर व आर्थिक लाभ कमाता था। आरोपी के खिलाफ चोरी, हत्या, हत्या का प्रयास करने व अन्य धाराओं में करीब 48 मुकदमे पंजीकृत हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























