
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग से हुई 15 बच्चों की मौत पर कांग्रेसजनों ने दुख जताया
हापुड़ सीमन (EHAPURNEWS.COM):लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग से 15 छात्रो की दर्दनाक मौत पर बुधवार को हापुड के कांग्रेस जनो ने दुख जताया और सरकार व प्रशासन को घटना के लिए जिम्मेदार बताया।
हापुड जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजन नगर पालिका परिषद हापुड परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए और कांग्रेसियों ने लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से हुई 15 बच्चों की मौत पर अपना गहरा दुख व्यक्त किया। कांग्रेस जनों ने बच्चों की मौत पर एक शोकसभा की और 2 मिनट का मौन धारण कर मृत बच्चों की आत्मा शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने लखनऊ के कोचिंग सेंटर में घटी ह्दय विदारक घटना के लिए शासन और प्रशासन को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए कहा हैं कि आज भी जनपद हापुड़ में सैकड़ों की संख्या में कोचिंग सेंटर बिना NOC के चल रहे हैं। यहाँ भी लखनऊ जैसी घटना कभी भी घट सकती हैं। इसलिए प्रशासन को इस पर तुरंत सतर्कता बरतते हुए कार्यवाही करनी चाहिए।
इस अवसर पर एड. रघुवीर सिंह, रश्मि चौधरी, रामप्रसाद जाटव, अमरनाथ शर्मा, सुशील शास्त्री,डॉक्टर पदम साहनी, रवींद्र गुर्जर, मुरसलीन चौधरी, रामलाल आर्य, राजकुमार जौहरी,नरेश भाटी, इकबाल सैफी, गौरव गर्ग आदि उपस्थित थे।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























