
👁 39 views Views
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसुपुर में मामूली विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथरा और गाली-गलौज हुआ जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जनपद हापुड़ में बुधवार की सुबह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जो गढ़मुक्तेश्वर के हसुपुर की बताई जा रही है। इस दौरान घरों की छतों से पत्थर बाजी की गई जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू की और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867
























