
रजिस्ट्री कार्यालय के निर्माण की प्रक्रिया के दौरान अधिवक्ताओं का हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर की अतिरिक्त भूमि पर प्रस्तावित उप निबंधक रजिस्ट्री कार्यालय निर्माण को लेकर मंगलवार को विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर अधिवक्ता और बैनामा लेखकों ने जबरदस्त हंगामा किया जिसके बाद टीम को वापस लौटना पड़ा। प्रशासन की मौजूदगी में चयनित भूमि पर तारबंदी कर निशान देही की कार्रवाई पूरी कराई गई।
प्रशासन की ओर से रजिस्ट्री कार्यालय के लिए स्वीकृत 1000 वर्ग मीटर भूमि के दस्तावेज उप निबंधक कार्यालय के प्रभारी अमित कुमार को सौंपे गए। बार एसोसिएशन तहसील धौलाना के अध्यक्ष विनोद सिसोदिया ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में अलग-अलग रजिस्ट्री कार्यालय की मांग उठाई जा रही थी। इसके बाद जिला प्रशासन एवं तहसील मार्ग स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति की भूमि में उपलब्ध अतिरिक्त रकबे का परीक्षण कराया। भूमि की पैमाइश और चिन्हित करने के बाद 1,000 वर्ग मीटर भूमि कार्यालय निर्माण के लिए निर्धारित कर संपत्ति विभाग को हस्तांतरित कर दी गई। मंगलवार को निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू करने टीम मौके पर पहुंची तो ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी देवेंद्र सिंह ने इसका विरोध जताते हुए इसे प्रशासन का एक तरफा फैसला बताया। वहीं एसडीएम से अधिवक्ताओं की नाराजगी के चलते माहौल गर्म हो गया। इसके बाद टीम को लौटना पड़ा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























