
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: हापुड़ से होकर जाने वाली बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 1 महीने रहेगी निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से दिल्ली व बरेली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली बरेली दिल्ली पैसेंजर ट्रेन 1 महीने के लिए निरस्त रहेगी। बरेली स्टेशन यार्ड में मरम्मत के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है जिसमें हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली दिल्ली बरेली पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है। इसी के साथ और भी कई ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है। हापुड़ के साथ-साथ जनपद के ब्रजघाट, सिंभावली, बाबूगढ़ और पिलखुवा रेलवे स्टेशन पर भी इस ट्रेन का ठहराव होता है। 5 जुलाई से 3 अगस्त के बीच मुरादाबाद रेल मंडल के बरेली स्टेशन यार्ड में ब्लॉक लेकर मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























