
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कप्तान द्वारा गठित परिवार परामर्श समिति के काउंसलरों ने सफल काउंसलिंग कर कई परिवारों को बिछड़ने से बचाया। परिजनों ने सदस्यों का आभार बताया और उनकी प्रशंसा की। आपको बता दें कि इस हफ्ते तीन परिवारों का समझौता कराया गया जबकि आखिरी हफ्ते में चार-पांच परिवारों को बिछड़ने से बचाया और पति-पत्नी को एक कराया।
हापुड़ के कप्तान कुंवर ज्ञानंज्य सिंह द्वारा गठित समिति के सदस्यों का प्रयास है कि वह पति-पत्नी की सफल काउंसलिंग करें और परिजनों को बिछड़ने से बचाए। बिगड़ते रिश्ते और टूटते घरों को बचाना ही उनकी प्राथमिकता है। वह लगातार सफल काउंसलिंग कर रहे हैं।
परिवार परामर्श समिति के काउंसलर्स मुशर्रफ चौधरी, जयवीर सिंह, इंदु मित्तल, अनीता चौधरी और अलका नेम के द्वारा सभी शिकायतों को सफलतापूर्वक सुना जाता है और उनका परिवार को बसाने के लिए हर संभव कोशिश की जाती है। परिवार परामर्श समिति के काउंसलर्स के अलावा शिकायतों की सुनवाई में महिला प्रभारी बबीता शर्मा, प्रभारी प्रिया ठाकुर, क्षमा और नेहा भी उपस्थिति रहती हैं और शिकायतों के निपटारे में सहयोग करती हैं।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























