
शुगर मिलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी, दिए आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सिंभावली व बृजनाथपुर शुगर मिलों द्वारा किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर गन्ना समिति के सचिव राकेश पटेल ने सिंभावली और हाफिजपुर थाने में मिल प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
दी गई तहरीर के अनुसार शुगर मिलों ने चीनी, शीरा व अन्य उत्पादों की बिक्री से मिली राशि गन्ना भुगतान में न लगाकर दूसरे खर्चे में लगा दी। ऐसे में किसान का बकाया का भुगतान नहीं हो पा रहा। बताया जा रहा है कि नियुक्त किए गए आईआरपी भी भुगतान की गति नहीं बढ़ा सके। गन्ना समिति सचिव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। एसपी ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























