
सड़कों पर दौड़ रही ट्रैक्टर ट्राली हादसों को दे रही है न्यौता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आए दिन माल वाहक ट्रैक्टर ट्रालियों से हो रहे सड़क हादसों से नागरिकों में रोष व्याप्त है और लोगों ने इन सड़क हादसों के लिए ट्रैफिक पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है क्योंकि यह ट्रैक्टर ट्रालियां ट्रैफिक रूल का खुला उल्लंघन करते हुए जनपद की सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रही है।
ट्रैक्टर ट्रालियों में ईट, सीमेंट, रोड़ी, मिट्टी, बदरपुर, डस्ट, लकड़ी, हरी सब्जियां, लोहे के गाटर व सरिया आदि का धड़ल्ले से परिवहन किया जा रहा है। इन ट्रैक्टर ट्रालियों को नौसीसिए द्वारा ड्राइव किया जाता है जिन्हें ट्रैफिक रूल का जरा भी ज्ञान नहीं है। ऐसे ट्रैक्टर ट्रालियों से नंबर प्लेट तक गायब होती है और सवारी भी ड्राइवर के पास दोनों और बैठी होती है। सड़क पर विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाना तो नौसीखिए ड्राइवर का बाए हाथ का खेल है।
नागरिकों की मांग है कि पुलिस सड़क पर दौड़ रही है ऐसी ट्रैक्टर ट्रालियों के विरुद्ध कार्रवाई करें जो ट्रैफिक रूल का उल्लंघन कर सड़क पर दौड़ रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























