
हापुड़ में आधा दर्जन नलकूपों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों का सामान चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र में चोरों ने आधा दर्जन नलकूपों पर धावा बोलकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। बताया जा रहा है कि चोर नलकूपों से मोटर, विद्युत उपकरण और अन्य कीमती सामान उड़ा ले गए। लगातार हुई चोरी की घटनाओं से किसानों में दहशत और नाराजगी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पीड़ित किसानों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। क्षेत्र में एक साथ कई नलकूपों पर हुई चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























