
जानलेवा हमले में घायल हुए दीपांशु की याददाश्त हुई कमजोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जानलेवा हमले में घायल दीपांशु उर्फ पाशु ने भले ही मौत को मात दे दी है लेकिन उसकी याददाश्त खो चुकी है। अस्पताल से घर लौटे दीपांशु की याददाश्त कमजोर हो चुकी है। वह बार-बार घबराकर स्वजन से खुद को हमलावरों से बचाने की गुहार भी लगा रहा है। बता दें कि दो हफ्ते बाद उसके सिर का तीसरा ऑपरेशन होना है और उसके 1 महीने बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी खोई हुई याददाश्त कब तक लौट पाएगी?
जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में दीपांशु उर्फ पाशु पर हुए जानलेवा हमले के मामले के मामले में दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सर्जरी के बाद चिकित्सकों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया जिसकी फिलहाल अभी सर्जरी होनी बाकी है। फिलहाल दीपांशु की याददाश्त कमजोर हो गई है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























