
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा हापुड़ द्वारा योग शिविर का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा, हापुड़ द्वारा रविवार को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एकदिवसीय योग शिविर का आयोजन कमला अग्रवाल पब्लिक हापुड़ में आयोजित किया गया जिससे उपस्थित सभी प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ। शिविर के समापन के बाद योगाचार्य अनीता गुप्ता का सम्मान हुआ साथ में स्कूल केPTI वीरेंद्र का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में 22 सदस्यों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार ग्रोवर जी के कुशल नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
शिविर के पश्चात सुक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार गुप्ता, सचिव – वरुण मित्तल, कोषाध्यक्ष – राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कस्टम टेलरिंग के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926






















