
👁 6 views Views
हापुड़: पाइपलाइन लीक होने से पानी की बर्बादी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के मेरठ तिराहा पर शौचालय के पास पाइपलाइन फूटने से साफ पानी बर्बाद होने लगा। ऐसे में लोगों ने पानी की बर्बादी पर रोक लगाने की मांग की और शीघ्र से शीघ्र इसे दुरुस्त करने की भी मांग उठाई।
आपको बता दें कि मामला शनिवार का है जब मेरठ तिराहा पर शौचालय के पास पाइपलाइन फूटने से साफ पानी नाली में बहने लगा। पानी की बर्बादी देख लोग भी चिंतित हो गए और पाइपलाइन को दुरुस्त करने की मांग की।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























