
कैंटर में ठूंस ठूंस कर मवेशी ले जा रहे लोग, हापुड़ के मीट कारोबारी निकले
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों की सक्रियता ने करीब 40 पशुओं को नया जीवन मिल गया। पशु वध के लिए पशुओं का परिवहन कर रहे मीट के चार धंधेबाजों को थाना हापुड़ देहात पुलिस ने पकड़ लिया जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय महामंत्री व हापुड़ निवासी बृजेश कुमार शनिवार को कार द्वारा मेरठ से हापुड़ आ रहे थे कि उनकी कार के आगे एक केंटर चल रहा था। मेरठ बाईपास पर गांव ट्याला के ओवर ब्रिज पर कार सवार की नजर कैंटर के पीछे खून पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर कैंटर को रोक लिया।
कैंटर को देखकर कार सवार व पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गई। कैंटर में भैंस व भैंसा ठूंस ठूंस कर भरे थे जिनमें से तो कई पशुओं ने दम घुटने के कारण दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मौके के चार आरोपियों को धर दबोचा जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए चारों आरोपी थाना सिंभावली के गांव वैट का अनीस, नवाजीपुरा हापुड़ का अफसर, अलीपुर हापुड़ का मोहम्मद कैफ व नदीम है।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताएं कि मवेशी परिवहन के पीछे उनका उद्देश्य पशुओं का वध करके मीट व अवशेष बेचकर आर्थिक लाभ कमाया था।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867























