
👁 19 views Views
घर में घुसे स्पेक्टिकल कोबरा को पकड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला पर शनिवार की सुबह करीब 11:30 बजे एक मकान में कोबरा निकल आया जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर सर्प मित्र सतेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद 4 फीट लंबे स्पेक्टिकल कोबरा को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि शनिवार को रॉबिन भड़ना के मकान में 4 फीट लंबा स्पेक्टीकल कोबरा निकल आया जिसके बाद सभी के होश उड़ गए। सूचना पाकर सर्प मित्र सतेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और कोबरा को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)























