
जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मुख्य आरोपी है हापुड़ निवासी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राजस्थान के जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत हुई थी। मामले में मुख्य आरोपी हापुड़ का रहने वाला है जो धौलाना क्षेत्र में भी 13 लोगों की मौत का जिम्मेदार रह चुका है। धौलाना क्षेत्र में 2022 में अवैध फटाका फैक्ट्री में 13 लोगों की मौत हुई थी। उस दौरान भी वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
आपको बता दें कि मुख्य आरोपी मोहम्मद वसीम जनपद हापुड़ का रहने वाला है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां उसकी हर तरह की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं। वसीम का नाम पहले भी धौलाना और अमरोहा के विस्फोट में सामने आ चुका है। उसका यह कारोबार काफी पुराना है। जयपुर में हुए अवैध फैक्ट्री विस्फोट में एक बार फिर से वह चर्चा में आ गया है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























