
👁 26 views Views
पिलखुवा पहुंचे दवाइयों से लदे ट्रक से माल चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में चंडी मंदिर के पास पहुंचे एक ट्रक से माल चोरी होने का मामला सामने आया है जिसके बाद मामले में कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस की जांच जारी है।
चालक ने बताया कि वह हिमाचल से ट्रक लेकर पिलखुवा पहुंचे। उन्होंने किसी भी स्थान पर ट्रक नहीं रोका। वह शुक्रवार की देर रात 2:00 बजे ट्रक लेकर फैक्ट्री में पहुंचे। उन्होंने फैक्ट्री में ट्रक को खड़ा कर दिया और सो गए। सुबह जब माल निकालने के लिए उठे तो देखा कि किसी ने ट्रक से माल चोरी कर लिया। इस दौरान उनका 2.85 लाख का नुकसान हो गया। पुलिस की जांच जारी है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























