
👁 14 views Views
आगामी त्योहारों के चलते पुलिस ने की गश्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों के प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त की और लोगों से सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जरूरी जानकारी हासिल की।
शुक्रवार की रात जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन की टीम क्षेत्र में उतरी। थाना प्रभारियों ने पुलिसबल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























