
पिलखुवा: दो गाड़ियों की भिड़ंत में एक गाड़ी पलटी
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर दो गाड़ियों की बीती रात भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि हादसे के दौरान एक गाड़ी पलट गई जबकि दूसरी गाड़ी सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर के पास टकरा गई। इस दौरान हड़कंप मच गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया।
मामले पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र का है जब हाईवे पर एलिवेटेड रोड के नीचे दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जबकि एक गाड़ी हाईवे किनारे टकरा गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। कर सवार घायल हो गए जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586
























