हापुड़,सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):वातावरण को शुद्ध करके कोरोनावायरस के संक्रमण को रोका जा सकता है। इस मान्यता को सर्वोपरि मानकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता गली मोहल्लों में घूमकर हवन में सामग्री डालकर उसके घुएं से वातावरण को शुद्ध करने में जुटे हैं। संघ के मेरठ प्रांत के सह विभाग प्रचारक प्रेम कुमार, नगर विस्तारक आशीष, दीपक, अमित एडवोकेट, पंकज, विवेक, ईश्वर आदि इस कार्य में जुटे हैं। गाय के घी से मिश्रित हवन सामग्री प्रयोग में लाई जा रही है। जब यह अभियान नई शिवपुरी से निकला तो अनेक लोगों ने आहुतियां डाली। इसके अतिरिक्त आर्य समाज हापुड़ के आह्वान पर आर्य बंधुओं द्वारा घर-घर हवन किया जा रहा है और लोग आहुतियां डालकर वातावरण को शुद्ध करने में लगे हैं। विश्वास है कि ऐसा करने से संक्रमण दूर होगा।
Brainwaves International School, first True International School in Hapur. For Admission contact : 8791258181, 8279806606

























