
मोहर्रम की सफलता के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आगामी मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए बुधवार की रात जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ हापुड जनपद के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च किया
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और नागरिकों से साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निरंतर निगरानी बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई करें तथा पूरे समय अलर्ट मोड में रहकर व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए। शांति समिति की बैठक में स्पष्ट बता दिया गया है कि किसी भी नई परम्परा की अनुमति नही होगी और ताजिया की ऊंचाई 12 फुट से अधिक न हो।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922
























