
हापुड़: दो संदिग्धों ने बाइक की चोरी, सीसीटीवी में कैद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित गुरुबक्श साइकिल स्टोर के बराबर वाली गली में खड़ी एक बाइक को दो चोरों ने चुरा लिया और मौका देखकर फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ के जवाहर गंज के पास स्थित बंद गली में भूषण अग्रवाल रहते हैं जो किसी फैक्ट्री में कार्य करते हैं। मामला 15 जून की देर रात का है जब देर रात करीब 1.30 बजे के आसपास दो संदिग्ध उनकी गली में दाखिल हुए जिन्होंने मौका देखकर बाइक चुरा ली और फरार हो गए। जब भूषण अग्रवाल बाहर आए और देखा तो भाई गायब थी जिसके बाद उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























