
बाबूगढ़: दो पक्षों में हुए पथराव से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा में मस्जिद के पास स्थित बाजार में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसने बड़ा रूप ले लिया। इस दौरान जमकर पथराव हुआ जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बन गया। इस घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने मामले की जांच शुरू की। लोग अपने मकान की छतों पर चढ़कर इस दृश्य को देखने लगे। पथराव के दौरान वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने किसी तरह अपने वाहनों को बचाया। इस घटना से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिससे दो पक्षों में पथराव हुआ। बुधवार को मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दोनों पक्षों को समझाया। पथराव के दौरान सड़क पर ईंट-पत्थर बिछ गए। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























