
👁 115 views Views
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की इंद्रगढ़ी के रहने वाले युवक ने बुधवार को चाकू से गर्दन काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसके बाद घायल लोगों को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक युवक ने परिजनों से नाराज होकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसने चाकू से खुद की गर्दन काट ली। इसके बाद हड़कंभ मच गया और खून से लथपथ युवक को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है जिसके चलते युवक ने यह कदम उठाया। पुलिस की जांच जारी है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867























