
गढ़: सड़क हादसे में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर दिल्ली रोड पर देव पैलेस के पास मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी ने सड़क किनारे सब्जी लेकर खड़े इन दोनों युवकों को टक्कर मार दी जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया है।
मामला मंगलवार की रात करीब 10:00 बजे का है। जब जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नया गांव इनायतपुर निवासी संदीप पुत्र सोनपाल और बबलू पुत्र सबसिबा देव पैलेस के पास सड़क किनारे सब्जी लेकर खड़े थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से बबलू की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























