
हापुड़ में एक हजार कुत्तों की होगी नसबंदी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए अभियान चलाएगा और 1,000 कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर निकाला जाएगा। इस अभियान के तहत अभी तक 350 कुत्तों को पकड़ा गया है। करीब 15 दिनों में ही अधिक संख्या में कुत्ते मिलने के बाद नगर पालिका ने 1,000 और कुत्तों के बांध्यकरण को लेकर टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू की है। इस अभियान के तहत कर्मचारी प्रतिदिन क्षेत्र में जाते हैं और कुत्तों को पकड़कर लाते हैं। दिल्ली रोड पर स्थित पालिका के निजी बस अड्डे में इन कुत्तों का बंध्याकरण कराया जा रहा है जहां वैक्सीनेशन भी हो रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























